Move to Jagran APP

बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बिफरे रेहड़ी वाले

त्योहार के मद्देनजर शनिवार को गांधी बाजार समेत कई प्रमुख बाजारों में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। गांधी बाजार में रेहड़ी वालों को खदेडऩे पर हंगामा खड़ा हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 03:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 03:41 PM (IST)
बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बिफरे रेहड़ी वाले
बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बिफरे रेहड़ी वाले

संवाद सहयोगी, पिलखुवा :

loksabha election banner

त्योहार के मद्देनजर शनिवार को गांधी बाजार समेत कई प्रमुख बाजारों में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। गांधी बाजार में रेहड़ी वालों को खदेड़ने पर हंगामा खड़ा हो गया। रेहड़ी संचालकों का कहना है कि वह कहां रेहड़ी लगाएं। उपजिलाधिकारी का कहना है कि रेहड़ी सफेद पट्टी के पीछे लगनी चाहिए। उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद व पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान लोगों की शिकायतें सुनी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद कर्मियों को साथ लेकर गांधी बाजार, जवाहर बाजार, रेलवे रोड आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रेहड़ी वालों को खदेड़ा गया। दुकानदारों के चालान किए गए। करीब दस हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। अभियान के दौरान रेहड़ी संचालकों ने हंगामा किया। रेहड़ी वालों का कहना है कि त्योहार के मौके पर अभियान चलाकर प्रशासन गरीबों को तबाह किया जा रहा है। मोटी पूंजी लगाकर सामान लाया गया है। रेहड़ी नहीं लगने पर सामान खराब हो जाएगा। लोगों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी की। उपजिलाधिकारी का कहना है कि प्रशासन की ओर से रेहड़ी के लिए सफेद पट्टी खींची गई थी। सफेद पट्टी के पीछे ही रेहड़ी लगाई जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर रोजाना अभियान चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.