आढ़ती पर छेड़छाड़ का आरोप, महिलाओं ने थाने में किया हंगामा
जागरण संवाददाता हापुड़ थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित नवीन मंड़ी में मजदूरी क
जागरण संवाददाता, हापुड़
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित नवीन मंड़ी में मजदूरी करने वाली कुछ महिलाओं ने एक आढ़ती पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंची महिलाओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया। पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नवीन मंडी के पास रहने वाले कुछ महिला मंड़ी में मजदूरी करती हैं। बुधवार सुबह वह काम के लिए मंड़ी पहुंची। आरोप है कि काम देने के बदले एक आरोपित ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने दो महिलाओं के साथ हाथापाई भी कर दी। इसके बाद महिलाएं एकत्र होकर थाने पहुंची।कार्रवाई की मांग करते हुए महिलाओं ने थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस के समझाने पर महिलाएं शांत हुई। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।