Move to Jagran APP

मतदाताओं की सुविधा के लिए बनाए आदर्श और सखी बूथ

स बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए खास व्यवस्था की है। चुनाव आयोग ने हर विधानसभा के एक-एक बूथ को मॉडल और सखी बूथ बनाने की घोषणा की थी। जिसे प्रशासन की तरफ से तैयार कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:08 AM (IST)
मतदाताओं की सुविधा के लिए बनाए आदर्श और सखी बूथ
मतदाताओं की सुविधा के लिए बनाए आदर्श और सखी बूथ

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:

loksabha election banner

इस बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए विशेष व्यवस्था की है। चुनाव आयोग ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श बूथ और एक सखी बूथ बनाया है। सखी बूथ में केवल महिलाओं को ही मतदान करने की सुविधा है।

बृहस्पतिवार को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले उपजिलाधिकारी राम मूर्ति त्रिपाठी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सखी बूथ और आदर्श बूथ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बूथों पर मतदाताओं को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। सखी बूथ पर सभी मतदान अधिकारी महिलाएं होंगी और वहां मतदान भी केवल महिला मतदाता ही करेंगी। वहीं आदर्श बूथ पर अन्य आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

--आदर्श और सखी बूथ की विशेषता

आदर्श बूथ पर मतदाताओं को कई प्रकार की सुविधाएं होंगी। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। पीने के पानी की व्यवस्था के लिए आरओ लगा होगा और बूथ को विशेष रूप से सजाया जाएगा। जिस बूथ पर महिला मतदाताओं की सबसे अधिक है उसे सखी बूथ बनाया जाएगा। सखी बूथ पर सभी मतदान कर्मी महिलाएं रहेंगी। इस बूथ पर सुरक्षाकर्मी भी महिला ही तैनात की जाएंगी। सखी बूथ पर गुलाबी रंग की सजावट की जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.