विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के धौलाना में बनेगा 'आई लव धौलाना' सेल्फी प्वाइंट, गांव को मिलेगी नई पहचान

Published: Sun, 30 Aug 2026 06:04 PM (IST)

हापुड़ के धौलाना कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए 'आई लव धौलाना' सेल्फी प्वाइंट बनाने की पहल की ...और पढ़ें

धौलाना में बनेगा आई लव सेल्फी प्वाइंट।

धौलाना में बनेगा आई लव सेल्फी प्वाइंट।

HighLights

  1. हापुड़ के धौलाना में 'आई लव धौलाना' सेल्फी प्वाइंट बनेगा।

  2. गांव को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की योजना।

  3. अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर जगह का चिन्हीकरण किया।

संवाद सहयोगी, धौलाना (हापुड़)। हापुड़ में धौलाना कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही पहचान को नया रूप देने की पहल की है। गांव में स्वच्छता, कचरा निस्तारण और सौंदर्यीकरण को लेकर योजना तैयार की जा रही है।

शनिवार को आई लव धौलाना सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए स्थल का निरीक्षण कर जगह का चिन्हीकरण किया गया।

ग्राम प्रधान अतीक अहमद, ग्राम पंचायत अधिकारी गुरविंदर सिंह, खंड पंचायत अधिकारी अमित कुमार चौधरी, वीडीओ देवेंद्र सिंह, राजीव शर्मा और आदित्य राजदेव सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट के लिए उपयुक्त स्थान का जायजा लेने के साथ ही आसपास की व्यवस्थाओं को भी देखा।

खंड पंचायत अधिकारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि आई लव धौलाना सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण कर स्थान का चिन्हीकरण किया गया है। इसका उद्देश्य गांव को आकर्षक रूप देने के साथ लोगों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल तैयार करना है।