Move to Jagran APP

पति-पत्नी के विवाद ने बच्चों के भविष्य पर लगाया ग्रहण

जागरण संवाददाता, पिलखुवा : पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का दुष्प्रभाव उनके मासूम बच्चों पर पड

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 06:20 PM (IST)
पति-पत्नी के विवाद ने बच्चों के भविष्य पर लगाया ग्रहण
पति-पत्नी के विवाद ने बच्चों के भविष्य पर लगाया ग्रहण

जागरण संवाददाता, पिलखुवा : पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का दुष्प्रभाव उनके मासूम बच्चों पर पड़ने लगा है। दोनों बच्चे पिलखुवा में अपनी मां के पास रह रहे है। वहीं पति बच्चों को ले जाने के चलते महिला को धमकी दे रहा है। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद कोर्ट में चल रहा है। इसके चलते पीड़िता को कोर्ट की शरण लेने की सलाह दी गई है।

loksabha election banner

स्थानीय निवासी युवती की शादी करीब 11 वर्ष पहले दिल्ली में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच तनाव के हालात पैदा हो गए और महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को थाने में पहुंचकर महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर फोन पर उसके साथ गाली-गलौज करता है। कई दिन से लगातार बच्चों को जबरदस्ती ले जाने की धमकी दे रहा हैं। पीड़िता ने पुलिस से पति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का विवाद न्यायालय में विचाराधीन में है। इसलिए उन्हें न्यायालय से गुहार लगाने की सलाह दी गई है। यदि महिला का पति पिलखुवा में आकर आपराधिक वारदात करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.