पति पर लगाय कुकर्म करने का आरोप
संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दहेज की मांग पूरी न हो
संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। वहीं उसने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ कुकर्म करता था। जबकि उसके देवर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मेरठ निवासी गुलशन कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता द्वारा हैसियत अनुसार दान दहेज दिया गया। दिए गए दान दहेज से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आए दिन वह उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसके साथ कुकर्म की घटना को भी अंजाम देता। मांग पूरी ने होने पर पति, देवर,सास सोमवती, ससुर नरेश, चचिया ससुर प्रताप सिंह ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।