विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़-पिलखुवा में अवैध प्लाटिंग पर एचपीडीए का चला बुलडोजर, तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण

Published: Tue, 18 Aug 2026 11:38 PM (GMT+05:30)

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने पिलखुवा में अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। प्राधिकरण ...और पढ़ें

हापुड़-पिलखुवा में अवैध प्लाटिंग पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई।

हापुड़-पिलखुवा में अवैध प्लाटिंग पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई।

HighLights

  1. एचपीडीए ने पिलखुवा में अवैध प्लाटिंग और निर्माण ध्वस्त किया।

  2. तीन स्थानों पर 28 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र खाली कराया।

  3. अवैध निर्माण पर अभियान जारी रहेगा, मानचित्र स्वीकृति आवश्यक।

संवाद सहयोगी, पिलखुवा। अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने मंगलवार को अभियान चलाया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने पिलखुवा कोतवाली पुलिस के सहयोग से तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग से संबंधित निर्माण को ध्वस्त कराया।

कार्रवाई से अवैध रूप से प्लाट काटने वालों में खलबली मची रही। पहला मामला ग्राम परतापुर, गंदा नाला क्षेत्र का है, जहां करीब 12 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में श्याम कुमार, रामबाबू, विनोद और सोमेश द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। दूसरे मामले में पबला रोड पर करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में वारिस अली और नदीम खान द्वारा की जा रही प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा

तीसरी कार्रवाई ग्राम पबला-दिनेश नगर रोड पर हुई, जहां करीब छह हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में इन्द्रजीत, शहजाद, मोनू, राहीमुद्दीन व विनोद कुमार की ओर से की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि भवन निर्माण अथवा प्लाटिंग से पहले मानचित्र स्वीकृति अवश्य कराएं, ताकि बाद में कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- हापुड़ 'लुटेरी दुल्हन' मामला: सीसीटीवी में अकेले जाती दिखी युवती, पंडित राकेश शास्त्री पर गहराया शक