विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में रील बनाने के लिए दर्जनों युवक टंकी पर चढ़े, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में पुलिस

Published: Mon, 06 Apr 2026 10:57 PM (IST)

हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के बक्सर गांव में कुछ युवक सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए पानी की टंकी ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए हापुड़ में पानी की टंकी पर चढ़ गए दर्जनों युवक।

सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए हापुड़ में पानी की टंकी पर चढ़ गए दर्जनों युवक।

HighLights

  1. युवक रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े।

  2. हापुड़ के बक्सर गांव का वीडियो वायरल हुआ।

  3. पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संवाद सहयोगी, सिंभावली। नवयुवकों को रील बनाने की लत किस हद तक ले जाए, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। रील बनाने के चक्कर में कई युवक अपनी जान तक गवां चुके हैं। सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुई,जिसमें कुछ युवक पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। प्रसारित वीडियो सिंभावली के बक्सर गांव की बताई जा रही है।

सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के बक्सर गांव की पानी की टंकी पर चढें कुछ युवकों का एक वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत अन्य प्लेटफर्म पर अपने आप को फेमस और फॉलोअर बढ़ाने के लिए युवक हद पार कर रहे हैं। बता दें कि टंकी पर देखभाल के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया हुआ है।

मामले में पुलिस ने जांच कराने की बात कही

इसके बावजूद युवक टंकी के ऊपर चढ़ गए और कर्मचारी ने उन्हें रोका-टोका तक नहीं है। किसी राहगीर ने वीडियो क्लिप बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इस तरह के कार्य से हमेशा बड़े हादसे का खतरा रहता है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। ऐसा करने वाले युवकों पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में भाजपा नेता के जीजा से मौसेरे भाई ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, दोस्त संग गिरफ्तार