पिलखुवा में बेकाबू ट्रक की टक्कर से घायल युवक की मेरठ में मौत, 1.5 महीने बाद पुलिस दर्ज की FIR
हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में 3 अगस्त को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार गजेंद्र उर्फ ...और पढ़ें

तीन अगस्त को हुए हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम। फोटो: सांकेतिक
HighLights
पिलखुवा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल हुआ
उपचार के दौरान मेरठ में युवक गजेंद्र की मौत हो गई
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
जागरण संवाददाता, हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। संतोगढ़ी मोड़ के पास तीन अगस्त को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जीएस अस्पताल ले जाया गया।
जहां हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 10 अगस्त को उसकी मौत हो गई। घटना के करीब डेढ़ माह बाद पिलखुवा पुलिस ने मृतक के भाई आकाश की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, तीन अगस्त को दोपहर करीब 11:50 बजे आकाश का भाई गजेंद्र उर्फ कृष्ण बाइक से मुकीमपुर से अपने घर लौट रहा था।
संतोगढ़ी मोड़ के पास पिलखुवा की ओर से आ रहे ट्रक संख्या HR 58 F-0972 ने तेज गति और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(बी) और 106(1) में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक पंकज शर्मा को जांच सौंपी है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में कृषि भूमि पर बनेंगी आवासीय कॉलोनियां, भू-उपयोग बदलने के प्रस्ताव पर आज मुहर संभव
