विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 150 वाहनों का चालान; वसूला 1 लाख का जुर्माना

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:19 PM (IST)

हापुड़ पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 479 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हापुड़ में विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया।

  2. 479 वाहनों की जांच, 150 का चालान किया गया।

  3. एक वाहन सीज, एक लाख रुपये का जुर्माना लगा।

जागरण संवाददाता, हापुड़। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिलेभर में 479 वाहनों की जांच की गई।

नियमों का उल्लंघन करने पर 150 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन सीज कर दिया गया। पुलिस ने चालान के माध्यम से कुल एक लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया है।

पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का उद्देश्य सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।

जिले में विशेष चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चालक हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।