हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार THAR पलटी, हादसे में चार दोस्तों की मौत
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक थार पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में चार दोस्तों ...और पढ़ें
HighLights
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ।
थार पलटने से चार दोस्तों की मौके पर मौत हो गई।
एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती है।
जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक थार पलट गई, जिससे सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। इनके अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
बताया गया कि मरने वालों में सुखवीर व जसवंत दोनों सगे भाई हैं, जबकि जोगिंदर व रवि भी रिश्ते में भाई हैं। इनमें एक मामा का तो दूसरा बुआ का लड़का था।
जोगिंदर उर्फ कल्लू। जागरण
हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया।
सुखविंदर। जागरण
पुलिस को देर मिली सूचना
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11:56 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि गंगा एक्सप्रेसवे पर थार गाड़ी संख्या DL 8C BL 9822 पलट गई है। वाहन में सवार युवक बदायूं से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

रवि। जागरण
हादसे में मरने वालों के नाम
हादसे में जोगिंदर (26) पुत्र झाझन सिंह निवासी पालपुर, थाना बिल्सी, बदायूं, सुखबीर (25) पुत्र होतीलाल, जसवंत (20) पुत्र होतीलाल, दोनों निवासी मेवली, थाना उघैती, बदायूं और रवि (20) पुत्र करण सिंह निवासी पुरदलपुर, थाना इस्लामनगर, बदायूं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जसवंत। जागरण
एक युवक घायल
वहीं, विष्णु (17) पुत्र गिरिराज निवासी पालपुर, थाना बिल्सी को हादसे में हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया है, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की मौत
