हापुड़ में छात्रों ने दूरबीन से देखे चंद्रमा और अरुण ग्रह के अद्भुत नजारे
हापुड़ के सरस्वती बाल मंदिर में विज्ञान वर्ग के छात्रों ने दूरबीन से चंद्रमा, तारों और अरुण ग्रह के दर्शन ...और पढ़ें
-1792754498510_m.webp)
अद्भुत नजारों को करीब से देखकर छात्र रोमांचित हो उठे। जागरण
HighLights
हापुड़ के छात्रों ने दूरबीन से चंद्रमा, तारों को देखा।
अरुण ग्रह और चंद्रमा के क्रेटर का अवलोकन किया।
छात्रों में खगोल विज्ञान के प्रति उत्सुकता बढ़ी।
संवाद सहयोगी, हापुड़। हापुड़ में मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर में विज्ञान वर्ग के छात्रों को खगोलीय दुनिया से रूबरू कराया गया। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों ने दूरबीन के माध्यम से चंद्रमा, तारों और अरुण ग्रह के दर्शन किए। अंतरिक्ष के अद्भुत नजारों को करीब से देखकर छात्र रोमांचित हो उठे।
स्कूल प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रों को दूरबीन की मदद से चंद्रमा की सतह का आवर्धित दृश्य दिखाया गया। उन्होंने चंद्रमा पर मौजूद कापरनिकस और केपलर क्रेटर को भी करीब से देखा। इन गड्ढों की स्पष्ट आकृति देखकर छात्रों में खगोलीय विज्ञान को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी। तारों और अरुण ग्रह के दर्शन कर उन्होंने सौरमंडल से जुड़ी जानकारियों को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से समझा।
उन्होंने कहा कि पाठ्यपुस्तकों में अंतरिक्ष और ग्रहों के बारे में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह अनुभव खास रहा। दूरबीन के जरिए आकाशीय पिंडों को देखने से उन्हें खगोल विज्ञान की बारीकियों को समझने का अवसर मिला। छात्रों ने उत्साहपूर्वक बारी-बारी से दूरबीन से दृश्य देखे और इस अनुभव को यादगार बताया।
