विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में अजीबो-गरीब मामला, तलवार और तमंचा लेकर आमने-सामने आईं देवरानी-जेठानी

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:10 PM (IST)

हापुड़ के बहादुरगढ़ में देवरानी और जेठानी के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि वे तमंचा और तलवार लेकर ...और पढ़ें

पुलिस  ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार। जागरण

पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ में देवरानी-जेठानी के बीच हुआ विवाद।

  2. दोनों महिलाएं तमंचा और तलवार लेकर भिड़ीं।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को किया गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़ (हापुड़)। हापुड़ में बहादुरगढ़ के मोहम्मदपुर रूस्तमपुर गांव में शुक्रवार को अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद में देवरानी एवं जेठानी तमंचा लेकर एक दूसरे के सामने आ गईं। लेकिन समय रहते पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रूस्तमपुर गांव में रामकिशन एवं उमेश दो भाई रहते हैं। रामकिशन की पत्नी राखी (जेठानी) तथा उमेश की पत्नी सीमा (देवरानी) के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार की दोपहर विवाद हो गया। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद चंद मिनटों में मारपीट में बदल गया।

तलवार देख ग्रामीणों के होश उड़े

इसके बाद सीमा घर में रखा तमंचा निकाल लाई तो वहीं राखी तलवार लेकर सामने आ गई। इस तरह दोनों महिलाओं के हाथों में तमंचा एवं तलवार देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।

उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिस समय यह घटना घटित हुई, वहां से पुलिस गुजर रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस चंद मिनटों में ही मौके पर पहुंच गई तथा दोनों महिलाओं से तमंचा एवं तलवार बरामद कर थाने ले आई।

थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने बताया कि दोनों महिलाओं को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।