विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छात्रवृत्ति से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! शासन ने दोबारा खोला पोर्टल, इन छात्रों को मिलेगा लाभ

Published: Wed, 02 Sep 2026 05:11 PM (IST)

वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए शासन ने पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. वंचित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल फिर से खोला गया।

  2. शिक्षण संस्थानों को लंबित आवेदन समय पर अग्रसारित करने के निर्देश।

  3. हापुड़ के अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों को मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, हापुड़। वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है।

शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित नहीं होने, पीएफएमएस से आवेदन रिजेक्ट होने तथा अन्य तकनीकी या संबंधित कारणों से भुगतान से वंचित रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए शासन ने पोर्टल दोबारा खोलने और समय-सारिणी जारी करने का निर्णय लिया है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने जिले के सभी डिग्री कॉलेज, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, आईटीआई, पॉलीटेक्निक और मेडिकल संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्राचार्य, निदेशक, प्रबंधक तथा छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

इन छात्रों को मिलेगा लाभ

इस व्यवस्था का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो विभिन्न कारणों से पिछले वित्तीय वर्ष में छात्रवृत्ति अथवा शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त नहीं कर सके।

शासन की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में संस्थानों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने और पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने संस्थानों से कहा है कि समय-सारिणी में दिए गए सभी बिंदुओं का निर्धारित अवधि में अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लाभ से दोबारा वंचित न रह जाए।

शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी होगी कि संबंधित विद्यार्थियों के लंबित आवेदनों की आवश्यक कार्रवाई निर्धारित समय के भीतर पूरी कराएं।

यह भी पढ़ें- यूपी में छात्रवृत्ति से छूटे छात्रों को बड़ी राहत, PFMS के माध्यम से इसी महीने खाते में आएगी राशि