विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में सवर्ण समाज का यूजीसी नियमों और एससी-एसटी कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन

By Thakur D P AryaEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 27 Sep 2026 02:43 PM (IST)

सवर्ण समाज के लोगों ने धौलाना तहसील परिसर में यूजीसी के नए नियमों और एससी-एसटी उत्पीड़न कानून के विरोध में ...और पढ़ें

तहसील धौलाना परिसर में धरना दिया। जागरण

तहसील धौलाना परिसर में धरना दिया। जागरण

HighLights

  1. सवर्ण समाज ने यूजीसी नियमों और एससी-एसटी कानून का विरोध किया।

  2. धौलाना तहसील परिसर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

  3. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की, आयोजकों को नजरबंद करने का प्रयास।

संवाद सहयोगी, धौलाना (हापुड़)। यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने और एससी-एसटी उत्पीड़न कानून के विरोध में रविवार सुबह से सवर्ण समाज के लोगों ने तहसील धौलाना परिसर में धरना शुरू कर दिया।

धरने की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने शुरुआत में मौके पर टेंट नहीं लगने दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों को तहसील परिसर के अंदर धरना देने की अनुमति दी गई।

बताया गया कि लोग तहसील परिसर में धरने पर बैठे हुए थे। धरने को लेकर पुलिस ने पहले से ही सतर्कता बरतते हुए कई आयोजकों के घरों पर पहुंचकर उन्हें नजर बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आयोजक युद्धि ठाकुर, आकाश राणा और ललित राणा के घर पुलिस ने दबिश दी और नेताओं को नजरबंद करने का प्रयास किया। इसके बावजूद सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग तहसील परिसर पहुंच गए।

वहीं, स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास के थानों की फोर्स के साथ एक दमकल वाहन भी मौके पर तैनात किया है।

उपजिलाधिकारी कल्पना चौहान समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।