हापुड़ में 50 लाख के कपड़े से भरी कैंटर लूटी, ड्राइवर-कंडक्टर अगवा कर जंगल में फेंके
हापुड़ में बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 50 लाख रुपये के कपड़े से भरी कैंटर गाड़ी लूट ली। ड्राइवर और ...और पढ़ें
-1790588074178_m.webp)
50 लाख रुपये के कपड़े से भरी कैंटर गाड़ी लूटी। AI जनरेटेड
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर 50 लाख रुपये के कपड़े से भरी कैंटर गाड़ी लूट ली। यह गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हाईवे पर ब्रजघाट में देर रात की है।
जानकारी के अनुसार, कैंटर दिल्ली से अमरोहा के धनौरा जा रही थी। टोल बचाने के चक्कर में सालारपुर-पलवाड़ा होकर बलवापुर से कैंटर निकाल रहे थे। इसी दौरान लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
ड्राइवर-कंडक्टर को जंगल में फेंककर फरार
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने कैंटर के ड्राइवर और कंडक्टर को अपनी कार में अगवा किया।इसके बाद बदमाश ड्राइवर और कंडक्टर को अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र में जंगल में फेंककर फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
कैंटर में लैदर की जैकेट बनाने का कपड़ा भरा हुआ था। पुलिस ने हाईवे के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि बाबा फार्म हाउस के पास अर्टिका में सवार बदमाश कैंटर को ले जाते नजर हुए आ रहे।
