हापुड़ सड़क हादसे में मौत पर फूटा गुस्सा, मार्ग पर शव रख दो घंटे तक प्रदर्शन
हापुड़ के महमदपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार टेकचंद की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ...और पढ़ें

हापुड़ सड़क हादसे में मौत पर फूटा गुस्सा ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
महमदपुर के पास कार-बाइक टक्कर में टेकचंद की मौत।
गुस्साए परिजनों ने हापुड़-किठौर मार्ग पर शव रखकर हंगामा।
दो घंटे तक यातायात बाधित, पुलिस ने लोगों को समझाया।
केशव त्यागी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव महमदपुर के पास बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे कार की टक्कर से बाइक सवार टेकचंद की मौत हो गई। इसके बाद स्वजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
आक्रोशित लोगों ने हापुड़-किठौर मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बड़ा ही भीषण था हादसा
जानकारी के अनुसार, थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर के टेकचंद बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव महमदपुर के पास एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेकचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उधर, टेकचंद की मौत की खबर सुनकर स्वजन में कोहराम मच गया। हादसे से आक्रोशित स्वजन और अन्य लोग शव लेकर हापुड़-किठौर मार्ग पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
कार्रवाई की उठी मांग
प्रदर्शनकारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। अचानक मार्ग पर हंगामा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
करीब दो घंटे तक चले हंगामे के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
