हापुड़ के आदर्श नगर में अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा, दो गिरफ्तार
हापुड़ के आदर्श नगर में पुलिस ने त्योहारी सीजन में अवैध पटाखों की बिक्री पर छापेमारी की है। इस दौरान ...और पढ़ें

अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
आदर्श नगर में अवैध पटाखों पर पुलिस की छापेमारी।
भारी मात्रा में पटाखे बरामद, दो व्यक्ति हिरासत में।
त्योहारी सीजन में अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई।
केशव त्यागी, हापुड़। त्योहारी सीजन में शहर के बीचोंबीच अवैध पटाखों की बिक्री का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की आदर्श नगर कालोनी में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
चार बोरों में भरे पटाखों को पुलिस ने सीज कर दिया, जबकि मौके से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। सीओ के आदेश पर दूसरे थाने की पुलिस टीम से छापेमारी कराई गई।
पुलिस को मिली अवैध पटाखों की बिक्री की सूचना
मामला मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी का है। यहां अवैध रूप से पटाखों की बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद सीओ दीपक चतुर्वेदी के आदेश पर दूसरे थाने की टीम को बुलाकर छापेमारी कराई गई।
पुलिस ने मौके से चार बोरों में भरे पटाखे बरामद किए। इसके बाद पटाखों को सीज करने की कार्रवाई की गई और दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
कहां से लाए गए पटाखे, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद पटाखों को सीज कर दिया गया है। पटाखे कहां से लाए गए थे और उनकी बिक्री किसके माध्यम से की जा रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
