विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलेट सीज और कई वाहनों के काटे चालान, हापुड़ में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस का शिकंजा

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:48 PM (IST)

हापुड़ में यातायात नियमों की अनदेखी जारी है, जहां मोडिफाइड वाहन, तेज हॉर्न और पटाखे वाले साइलेंसर धड़ल्ले से दौड़ ...और पढ़ें

तेज हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट सीज।

तेज हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट सीज।

HighLights

  1. हापुड़ में यातायात नियमों की अनदेखी लगातार जारी।

  2. पुलिस ने एक मोडिफाइड बुलेट बाइक सीज की।

  3. तेज हॉर्न और साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई।

संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। हापुड़ में कार्रवाई के बावजूद यातायात नियमों की अनदेखी जारी है। मोडिफाइड वाहन, तेज हॉर्न, पटाखे वाले साइलेंसर और जुगाड़ वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। बुधवार को पुलिस टीम ने एक बुलेट बाइक को सीज किया, वहीं कई बाइकों के चालान किए हैं।

थाना क्षेत्र में पुलिस नियमित चेकिंग और गश्त करती है। इसके बावजूद कई वाहन चालक कार्रवाई से बेपरवाह नजर आ रहे हैं। खासकर युवाओं में वाहनों को मनमाने तरीके से मोडिफाइड कराने और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने का चलन बढ़ता दिखाई दे रहा है।

वहीं, दूसरी ओर हाईवे पर नो-पार्किंग के नियम की भी जमकर अनदेखी हो रही है। कस्बा चौकी के आसपास सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शासन स्तर से यातायात व्यवस्था सुधारने, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कई लोग नियमों को ताक पर रखकर वाहन चला रहे हैं।चेकिंग के दौरान कई संगठन के लोग पुलिस पर अनावश्यक दवा बनाते हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि चेकिंग के दौरान माडिफाइड बाइक और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा।