हापुड़ में पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की दबंगई, एक युवक को घेरकर पीटा; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हापुड़ के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले का ...और पढ़ें
-1792129027705_m.webp)
पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की दबंगई का मामला। वीडियो ग्रैब
HighLights
हापुड़ पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने युवक को बेरहमी से पीटा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की।
केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां छह से अधिक कर्मचारियों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की।
वहीं, घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में कई कर्मचारी युवक पर थप्पड़ और मुक्के बरसाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मारपीट करते नजर आ रहे
वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप के कई कर्मचारी युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों की भीड़ के बीच युवक खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है। हालांकि, मारपीट के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना कब हुई और युवक के साथ विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी भी जांच के बाद ही सामने आएगी।
कर्मचारियों की पहचान करने में जुटी
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल कर्मचारियों की पहचान करने में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
