विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur: चार साल की मासूम को पड़ोसी ने युवक ने बनाया हवस का शिकार, लहूलुहान हालत में पहुंची घर तो...

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
Published: Wed, 04 Oct 2023 04:08 PM (GMT+05:30)

हापुड़ के थाना देहात के श्यामपुर गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा ...और पढ़ें

हापुड़ में चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।
हापुड़ में चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।

HighLights

  1. लहूलुहान अवस्था में कराया अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
  2. थाना देहात क्षेत्र के एक गांव का मामला

जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर में बुधवार दोपहर चार वर्षीय बच्ची को पड़ोसी युवक अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची जब लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो परिजन उसे देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने जब बच्ची से उसके हाल के बारे में पूछा तो बच्ची ने उन्हें आपबीती सुनाई।

इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने मासूम को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।