विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहब! मेरी पत्नी से मुझे बचा लो, वो मेरी हत्या करा देगी; हापुड़ में युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:35 PM (IST)

हापुड़ के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे जान से मारने ...और पढ़ें

युवक ने पुलिस से लगाई गुहार। AI जनरेटेड

युवक ने पुलिस से लगाई गुहार। AI जनरेटेड

संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़। हापुड़ में थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका निकाह करीब 17 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद उसके एक बेटा और एक बेटी है।

पिछले कुछ वर्षो से उसकी पत्नी बिना बताए रात के समय अचानक लापता हो जाती है। पूछने पर वह मारपीट करती है।

इस मामले में पत्नी के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी, लेकिन वह भी उसका साथ दे रहे हैं। रात नौ बजे के समय वह घर वापस आया तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पत्नी के मायके पक्ष के लोग शाम के समय वह उसके घर आ गए तथा पीडित के साथ जमकर मारपीट की।

पीडित का आरोप है कि उसकी पत्नी एवं ससुराल वाले उसकी कभी भी हत्या कर सकते हैं। वहीं पत्नी उसको किसी भी झूठे मामले में फंसा सकती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।