हापुड़ में शव रखकर फ्लाईओवर कर दिया जाम, परिजनों को हटाने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हापुड़ में एक परिवार ने अज्ञात वाहन से हुई युवक की मौत के बाद न्याय की मांग करते हुए फ्लाईओवर ...और पढ़ें
HighLights
हापुड़ में परिवार ने फ्लाईओवर पर शव रखकर किया प्रदर्शन।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत पर न्याय की मांग।
पुलिस ने ट्रैफिक हटाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के फ्लाईओवर पर शव रखकर एक परिवार ने न्याय की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने पहले बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे ट्रैफिक सुचारू नहीं होने दे रहे थे, तब लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल, पुलिस स्थिति पर नियंत्रण की बात कह रही है।
भीम नगर निवासी युवक की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में जल्द से जल्द अज्ञात आरोपित ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए फ्लाईओवर पर आवाजाही ठप्प कर अपना विरोध दर्ज कराया। ट्रैफिक बंद होते ही पुलिस ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की। मगर वे अपनी मांग पर अड़े रहे। मामला गंभीर होता देख अंतत: पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल, हंगामे की स्थिति बनी हुई है।
