5000 से अधिक पदों पर भर्ती, नौकरी का शानदार मौका; तुरंत चेक करें अप्लाई करने की पूरी डिटेल
हापुड़ में 29 सितंबर को पिलखुवा के राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। ...और पढ़ें
-1790657726217_m.webp)
5000 से अधिक पदों पर विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले युवाओं को नौकरी का मौका। AI जनरेटेड
HighLights
हापुड़ में 29 सितंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन।
50 से अधिक कंपनियों द्वारा 5000+ पदों पर भर्ती।
विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।
जागरण संवाददाता, हापुड़। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है।
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर को राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज, पिलखुवा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।
रोजगार मेले में हापुड़ की 20 से अधिक कंपनियों के साथ गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों की ओर से पांच हजार से अधिक रिक्त पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। ऐसे में विभिन्न शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवाओं को एक ही स्थान पर कई कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन और साक्षात्कार का अवसर मिलेगा।
मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पालीटेक्निक, स्नातक, बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए और अन्य डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। कंपनियों में सहायक प्रबंधक, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट, एचआर, मैनेजर, टीम मेंबर, स्टोर एसोसिएट, वेयरहाउस एसोसिएट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्वालिटी, सीएनसी, प्रेस मशीन, प्रोडक्शन ऑपरेटर और सुपरवाइजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट रोजगार संगम डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर अपना पंजीयन अवश्य कराएं। साक्षात्कार के समय बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है।
उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
