हापुड़ में सड़क का चौड़ीकरण, धौलाना में अवैध यूनिपोल पर चला चाबुक; हटने लगे अतिक्रमण
धौलाना में सड़क चौड़ीकरण के काम के साथ ही सड़क किनारे लगे अवैध यूनिपोल हटाने का अभियान शुरू हो गया ...और पढ़ें
-1790866670941_m.webp)
सड़क चौड़ीकरण शुरू होते ही खुली अवैध यूनिपोल की पोल। जागरण
HighLights
धौलाना में सड़क चौड़ीकरण के दौरान अवैध यूनिपोल हटाए जा रहे।
ग्रामीणों ने लंबे समय से इन यूनिपोल को हटाने की मांग की थी।
अवैध यूनिपोल से यातायात बाधित होता था और हादसे का खतरा।
संवाद सहयोगी, धौलाना। हापुड़ के धौलाना में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होते ही धौलाना में सड़क किनारे वर्षों से खड़े अवैध यूनिपोल की हकीकत सामने आने लगी है।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे लगे अवैध यूनिपोल को हटाने का अभियान शुरू किया है। कार्रवाई शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीणों ने बतायाकि सड़क किनारे लगे इन यूनिपोल को हटाने की मांग वह लंबे समय से करते आ रहे थे। लोक निर्माण विभाग से लेकर जिला पंचायत तक शिकायतें पहुंचाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क के किनारे खड़े यूनिपोल के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित होने के साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता था।
ग्रामीणों के मुताबिक, तेज हवा और अंधेरे में इनसे खतरा और बढ़ जाता था। अब यूनिपोल हटाए जाने से ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क पर आवागमन सुगम होगा।
ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में लगाए जाने वाले यूनिपोल सड़क से कम से कम 10 मीटर दूरी पर लगाए जाएं, ताकि राहगीरों की सुरक्षा से समझौता न हो।
उप जिलाधिकारी ऋषि राव ने बताया कि सड़क के किनारे लगने वाले अवैध यूनिफार्म के खिलाफ अभियान चलाते हुए इन्हें हटाया जाएगा।
