विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के मोहम्मदपुर शकरपुर गांव में भरभराकर गिरी मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार

By Thakur D P AryaEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 27 Sep 2026 10:56 AM (IST)

हापुड़ के मोहम्मदपुर शकरपुर गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि परिवार ...और पढ़ें

भरभराकर गिरी मकान की छत। जागरण

भरभराकर गिरी मकान की छत। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ के मोहम्मदपुर शकरपुर गांव में बारिश से मकान ढहा।

  2. दीवार में दरारें देखकर परिवार समय रहते बाहर निकला।

  3. परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित, प्रशासन ने जांच शुरू की।

ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर शकरपुर गांव में वर्षा के बीच एक मकान की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले ही परिजन सतर्क हो गए और मकान छोड़कर बाहर निकल गए।

गढ़मुक्तेश्वर के मोहम्मदपुर शकरपुर गांव में भीम सिंह अपने परिजनों के साथ रहते हैं। मकान में गाटर पटिया पड़ी हुई है। शनिवार से हो रही वर्षा के कारण मकान की नींव में पानी चला गया, जिससे रविवार की सुबह एक दीवार में हल्की दरार आ गई थी।

भरभराकर गिरी मकान की छत

ग्रामीणों ने बताया कि दीवार में जगह बनने पर ग्रामीणों की सलाह पर भीम सिंह अपने परिजनों के साथ मकान से बाहर निकल आए थे। कुछ ही देर बाद मकान की छत भरभराकर गिर गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

वहीं, मकान गिरने के कारण परिजनों के सामने रहने एवं खाने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है।