विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में गौशाला के भूसे के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर

Published: Sat, 12 Sep 2026 11:53 PM (IST)

हापुड़ के चारोटी रोड स्थित गौशाला के भूसे के गोदाम में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ...और पढ़ें

भूसे के गोदाम में लगी आग। (वीडियो ग्रैब)

भूसे के गोदाम में लगी आग। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. हापुड़ की गौशाला के भूसे के गोदाम में लगी आग।

  2. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है।

  3. दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगातार जुटी हुई हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चारोटी रोड स्थित गौशाला के भूसे के गोदाम में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। ट्रक से भूसा उतारते समय शार्ट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आ रही है। देखते ही देखते आग ने भूसे के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में भी अफरातफरी मच गई।

फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।