विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहजहांपुर से गिरफ्तार, पुलिस से बचने में माहिर है अजीत

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:18 PM (IST)

50 हजार के इनामी गैंगस्टर अजीत को लखनऊ एसटीएफ ने शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है। वह पुलिस से बचने के ...और पढ़ें

50 हजार का इनामी गिरफ्तार। AI जनरेटेड

50 हजार का इनामी गिरफ्तार। AI जनरेटेड

HighLights

  1. 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अजीत शाहजहांपुर से गिरफ्तार।

  2. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस से बचता था अजीत।

  3. उसकी पत्नी रेहाना भी गिरोह की गतिविधियों में शामिल थी।

हापुड़, जागरण संवाददाता। गिरोह बनाकर लूट, चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाला 50 हजार रुपये का इनामी गैंग्स्टर अजीत पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदलने के साथ स्थानीय मदद का भी सहारा लेता था।

पिलखुवा की जिस कालोनी में वह अक्सर छिपता था, वहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग उसे दबिश की सूचना दे देते थे।

पुलिस के अनुसार, अजीत मुख्य मार्ग पर रहने वाले कुछ लोगों के लगातार संपर्क में था और उनकी आर्थिक मदद भी करता था।

पुलिस को देता था चकमा

पुलिस की भनक लगते ही अजीत कालोनी की गलियों से भागने के बजाय ऐसे चोर रास्तों का इस्तेमाल करता था, जिनकी जानकारी पुलिसकर्मियों और अधिकांश स्थानीय लोगों को भी नहीं थी। इसी वजह से कई बार पुलिस की दबिश से पहले ही वह ठिकाना छोड़कर फरार हो जाता था।

पिलखुवा में चोरी के एक मामले में वांछित होने के बाद पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। लखनऊ एसटीएफ ने मंगलवार शाम शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन क्षेत्र में अजीत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, हापुड़ के हैदरनगर कारहने वाली अजीत 2011 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ हापुड़ के अलावा बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद समेत विभिन्न जिलों में 43 प्राथमिकी दर्ज हैं। करीब नौ वर्ष पहले भी वह शाहजहांपुर में दो बार पकड़ा गया था।

पुलिस के अनुसार, अजीत और उसके गिरोह के सदस्य चोरी की वारदात करने के बाद दूसरे जिलों में चले जाते थे। उसकी पत्नी रेहाना भी गिरोह की गतिविधियों में शामिल बताई गई है।

पुलिस का कहना है कि चोरी किए गए सामान के बंटवारे में भी उसकी भूमिका रहती थी। चार अप्रैल को रेहाना को हापुड़ में गिरफ्तार किया गया था, जबकि अजीत के साथ उसके साथी इंतजार, सनी और अंकित फरार हो गए थे।

वर्ष 2017 में भी अजीत को तमंचे और चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर आने के बाद वह फरार हो गया था। लगातार फरार रहने के चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया था।

वहीं, मंगलवार को लोकेशन शाहजहांपुर में मिलने के बाद एसटीएफ टीम वहां पहुंची और पावर प्लांट के गेट के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक ओम शंकर शुक्ला और आशुतोष त्रिपाठी उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गए।