हापुड़: सूदखोरों की गाली-गलौज से आहत किसान ने खाया जहर, 69 हजार के कर्ज ने ली जान
हापुड़ में सूदखोरों और लोन एजेंटों की प्रताड़ना से तंग आकर एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ...और पढ़ें

अंतिम संस्कार में गांव में भारी पुलिस बल रहा तैनात
HighLights
सूदखोरों की प्रताड़ना से किसान जयप्रकाश ने की आत्महत्या।
69 हजार के कर्ज और किस्त में देरी से था परेशान।
पुलिस ने एफआईआर का आश्वासन दिया, फिर हुआ अंतिम संस्कार।
संवाद सहयोगी, हापुड़ (सिंभावली)। सूदखोरों के गाली-गलौज और अपमानित करने के बाद किसान ने सोमवार को जहर खाकर जान दे दी। उसके बाद मंगलवार को स्वजन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वही, पुलिस द्वारा एफआईआर करने के आश्वासन पर गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। किसान की मौत के बाद क्षेत्र के लोगों में बहुत आक्रोश है।
पिता की मौत पर पुलिस को दी तहरीर
सिंभावली के माधापुर गांव के विशाल कुमार ने पिता की मौत के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में किए गए उल्लेख के अनुसार जयप्रकाश ने 69 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे, जिसकी 3710 किस्त हर माह से 90 हजार रुपए जमा करने थे।
डेयरी संचालक से रुपए नहीं मिलने के कारण किस्त में देरी हो गई थी। वहीं, दूसरी होम लोन भी चल रहा था। किस्त जमा नहीं होने के कारण टाटा कैपिटल का एजेंट उसके पिता को फोन के माध्यम से प्रताड़ित कर रहे थे,घर जाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे।
सूदखोरों के डर से घर से दूर था मृतक
इससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। स्वजन के अनुसार सूदखोरों के डर से मृतक पिछले करीब दस दिन से घर भी नहीं रह रहा था। बेटे विशाल ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह भी किस्त वसूलने आए लोगों ने उनके पिता के साथ अभद्रता की थी। इससे परेशान होकर उनके पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
मेरठ में उपचार के दौरान जयप्रकाश की मौत हो गई। मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के आश्वासन के बाद स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
'जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, इस संबंध में मृतक के बेटे ने दो नामजद और एक अज्ञात फाइनेंस एजेंट के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।'
-अरविंद चौधरी, थाना प्रभारी निरीक्षक
