जांबाज अफसर मुनीष प्रताप को वीरता के लिए मिला राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्ड, हापुड़ में खुशी का माहौल
हापुड़ साइबर थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ...और पढ़ें
-1786957448253_m.webp)
हापुड़ साइबर थाना प्रभारी के पद पर तैनात निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।
HighLights
मुनीष प्रताप सिंह को राष्ट्रपति गैलेंटरी मेडल से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान 2021 में अजय कालिया एनकाउंटर में वीरता के लिए मिला।
अजय कालिया कुख्यात एक्सल गैंग का सरगना और मोस्ट वांटेड था।
जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अधिकारी और वर्तमान में हापुड़ साइबर थाना प्रभारी के पद पर तैनात निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें उत्कृष्ट कार्य और अदम्य साहस के लिए राष्ट्रपति गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया।
मुनीष प्रताप सिंह को यह सम्मान 21 जुलाई 2021 को नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी रहते हुए प्रदर्शित की गई वीरता के लिए मिला है।
जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लाख रुपये का इनामी और मोस्ट वांटेड बदमाश अजय कालिया सेक्टर-14 नाले के पास छिपा है। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर कालिया ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
एक्सल गैंग का सरगना था अजय कालिया
अजय कालिया कुख्यात एक्सल गैंग का सरगना था। गैंग के सदस्य हाईवे पर वाहनों के आगे लोहे का एक्सल या नुकीली छड़ डालकर टायर पंचर करते थे और इसके बाद हथियारों के बल पर लूट, डकैती और अन्य गंभीर वारदातों को अंजाम देते थे।
यह भी पढ़ें- सुशांत राजपूत का केस सुलझाने वाली IPS नूपुर प्रसाद को मिला राष्ट्रपति पदक, CBI जांच में निभाई थी अहम भूमिका
अजय कालिया बुलंदशहर हाईवे पर हुए चर्चित गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी भी था। वह सीबीआई के साथ-साथ मथुरा, अलीगढ़ और बदायूं समेत कई जिलों की पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड अपराधी था। मुनीष प्रताप सिंह को मिले इस सम्मान से पुलिस विभाग के साथ हापुड़ जनपद में भी खुशी का माहौल है।
