विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मम्मी-पापा कहां गए?' हापुड़ हादसे में माता-पिता को खोने वाली 5 साल की रिया के सवालों से गमगीन हुआ पूरा गांव

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:51 PM (IST)

हापुड़ के जखैड़ा रहमतपुर गांव में एक सड़क हादसे में जितेंद्र और शशि नामक दंपति की मौत हो गई। उनके ...और पढ़ें

मम्मी-पापा की मौत पर रिया का रो-रोकर बुरा हाल। जागरण

मम्मी-पापा की मौत पर रिया का रो-रोकर बुरा हाल। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ में सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत।

  2. 5 साल की बेटी रिया हुई अनाथ, गांव में शोक।

  3. मासूम रिया के सवालों से हर आंख हुई नम।

रितिक शर्मा, बहादुरगढ़ (हापुड़)। हापुड़ में थाना क्षेत्र के जखैड़ा रहमतपुर गांव में शनिवार को दंपति का एक साथ शव उठे तो स्वजन सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। दंपति अपने पीछे पांच वर्ष की एक बच्ची को छोड़ गए हैं।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के जखैड़ा रहमतपुर गांव के रहने वाले जितेंद्र उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी शशि उम्र करीब 28 वर्ष के साथ शुक्रवार की शाम बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया था।

पांच वर्ष की है रिया

शनिवार को दोनों के शव एक साथ गांव में पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया। दोनों के शव एक साथ उठे तो स्वजन के साथ ही ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गई। उनके पांच वर्ष की बेटी रिया है। रिया को तो यह भी नहीं पता कि उसके सिर से माता पिता का साया उठ चुका है।

वह अपने स्वजन से बार- बार अपने मम्मी एवं पापा के बारे में पूछ रही है। जब दोनों के शव लोग कंधे पर रखकर चलने लगे तो रिया ने अपने दादा से पूछा कि यह लोग मेरे मम्मी-पापा को कहां ले जा रहे हैं। जिसने भी रिया की यह बात सुनी एवं हालत देखी तो वहां मौजूद लोगों की आंख भी नम हो गई। मोहल्ले के कई घरों में तो चुल्हे तक नहीं जले। शाम के समय दोनों का ब्रजघाट गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।