विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के हरोड़ा बिजली घर में शटडाउन के बाद भी 11 हजार वोल्ट लाइन में दौड़ा करंट, संविदाकर्मी की मौत

Published: Sat, 29 Aug 2026 01:13 PM (IST)

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में हरोड़ा बिजलीघर पर कार्यरत एक संविदा कर्मी की 11000 वोल्ट की लाइन में अचानक ...और पढ़ें

सिंभावली थाना क्षेत्र के हरोड़ा बिजलीघर पर करने वाले एक संविदा कर्मी ठाकुर भीम सिंह (इनसेट) की शनिवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई है।

सिंभावली थाना क्षेत्र के हरोड़ा बिजलीघर पर करने वाले एक संविदा कर्मी ठाकुर भीम सिंह (इनसेट) की शनिवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई है।

HighLights

  1. संविदा कर्मी ठाकुर भीम सिंह की करंट लगने से मौत।

  2. शटडाउन के बावजूद 11000 वोल्ट लाइन में आया करंट।

  3. ग्रामीणों में आक्रोश, शव लेकर बिजलीघर की ओर।

ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। सिंभावली थाना क्षेत्र के हरोड़ा बिजलीघर पर करने वाले एक संविदा कर्मी की शनिवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि ठाकुर भीम सिंह (30 वर्ष) हरोड़ा स्थित बिजली केंद्र पर संविदा कर्मी के तौर पर कार्य कर रहा था। शनिवार की सुबह वह शटडाउन लेकर जमालपुर के जंगल में लाइन ठीक करने गया था।

लाइन ठीक करते समय अचानक 11000 की लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। जिससे वह विद्युत पोल से नीचे आ गिरा तथा घायल हो गया। आनन फानन में अन्य लोग उसको अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया है तो वहीं बिजली घर पर तैनात कर्मचारी मौके से फरार हो गया है। नाराज ग्रामीण शव को लेकर बिजली घर की तरफ जा रहे हैं।