विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur News: युवक को पहले जमकर पीटा, फिर तमंचा तानकर दी गोली से उड़ाने की धमकी

Published: Thu, 11 Sep 2025 06:33 PM (IST)

हापुड़ में देवनंदनी अस्पताल के बाहर सड़क से हटने को कहने पर कुछ आरोपियों ने एक युवक को बेरहमी से ...और पढ़ें

पहले पीटा फिर तमंचा तानकर दी गोली से उड़ाने की धमकी
पहले पीटा फिर तमंचा तानकर दी गोली से उड़ाने की धमकी

HighLights

  1. सड़क से हटने पर हापुड़ में युवक की पिटाई |
  2. आरोपी ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी |
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की |

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में रास्ता से हटने के लिए कहने पर कुछ आरोपितों ने थाना देहात क्षेत्र के देवनंदनी अस्पताल के बाहर एक युवक को बेरहमी से पीटा। एक आरोपित ने तमंचा तानकर उसे मौत के घाट उतारने की धमकी दी। भयभीत होकर पीड़ित थाने पहुंंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड़ स्थित आदर्श नगर कालोनी के रोबिन कुमार ने बताया कि आठ सितंबर को वह गढ़ रोड़ स्थित देवनंदनी अस्पताल से बाहर निकल रहा था। रास्ते में अज्ञात निवासी रोहित, उसका भाई सन्नी और कुछ अन्य अज्ञात युवक बाइक लेकर खड़े थे।

पीड़ित ने इनसे रास्ते से हटने के लिए कहा। इस पर आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर आरोपितों ने पीड़ित के साथ मारपीट की।

स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब रोहित उर्फ सन्नाटा ने पीड़ित पर तमंचा तान दिया और गोली से उड़ाने की धमकी दी। शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित फरार हो गए। पीड़ित ने थाना हापुड़ देहात में लिखित शिकायत दी।

थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।