विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपने ही चुने गए पदाधिकारियों पर घिरी भाजपा, सपा के आरोपों से हापुड़ में सियासी घमासान

Published: Wed, 08 Apr 2026 02:00 AM (IST)

हापुड़ में भाजपा की जिला कार्यकारिणी के चयन पर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने आरोप ...और पढ़ें

हापुड़ भाजपा कार्यकारिणी पर आपराधिक आरोपों से घमासान। (AI Generated Image)

हापुड़ भाजपा कार्यकारिणी पर आपराधिक आरोपों से घमासान। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हापुड़। भाजपा की जिला कार्यकारिणी का चयन हाल ही में हुआ है। उसमें कई ऐसे लोगों को स्थान दिया गया है, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इन पर जानलेवा हमला करने और भूमि पर कब्जा करने के आरोप हैं। एक पदाधिकारी की हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। ऐसे में सपा और कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। लगातार हो रहे हमलों से भाजपा संगठन बचाव की मुद्रा में है।

पार्टी हाईकमान से की शिकायत

वहीं कई सामाजिक संगठनों ने इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान से भी की है। इससे जिला स्तर पर पार्टी संगठन असहज महसूस कर रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कई पदाधिकारियों को बदला जा सकता है।

पिछले दिनों जिला कार्यकारिणी का चयन होने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। जिला कमेटी में स्थान पाने वाले अपनों के ही निशाने पर आ गए थे।

एक ओर जहां पिछले दिनों ही सपा-बसपा से भाजपा में आए नए लोगों को महत्वपूर्ण पद सौंप दिए गए थे, वहीं कई जनप्रतिनिधि खुद की उपेक्षा होने से असंतुष्ट थे।

पदाधिकारियों पर दागदार होने का आरोप लगाया

जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने इस असंतोष को जैसे-तैसे शांत किया, लेकिन हाल में सपा ने मामले को तूल दे दिया। समाजवादी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेस करके भाजपा की जिला कमेटी के पदाधिकारियों के दागदार होने का आरोप लगाया।

इसके लिए बाकायदा आपराधिक धाराओं वाली सूची जारी कर दी। जिससे भाजपा का असंतुष्ट संगठन भी सक्रिय हो गया है। अब यह मामला राजनीतिक गलियारों में छाया हुआ है।

यह हैं आरोप 

जयभगवान शर्मा जिला उपाध्यक्ष
दर्ज मामले/धाराएं: 708, 506, 243, 143, 148, 149, 427, 448, 506, 511, 25, 307, 61, 504 व 506

अमित टांक जिला मीडिया प्रभारी
दर्ज मामले/धाराएं: 351, 115 व 333

नवीन तोमर जिला उपाध्यक्ष
दर्ज मामले/धाराएं: 307, 302, 25 आर्म्स एक्ट, गैंग्स्टर, 447-3, 447-1, 88, 420, 467, 468 व 471

भाजपा की 32 सदस्यों की कार्यकारिणी में से पांच दागी हैं। उन पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। खुद को पाक-साफ कहने वाली भाजपा लगातार सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाती रही है। हमने इस मामले काे लेकर जिलेभर में अभियान चलाया हुआ है। सपा की ओर से इस मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

-

बबलू प्रधान- जिलाध्यक्ष सपा।

हमारी कमेटी के जिन पदाधिकारियों को दागदार बताया जा रहा है, उनको रंजिशन फसाया गया था। अब उनके ज्यादातर मामले खत्म हो गए हैं। जिन पर एक-दो मामले हैं, वह जल्द ही खत्म हो जाएंगे। भाजपा में किसी प्रकार का असंतोष नहीं है। सपा को आगामी चुनावों में हार की चिंता अभी से सताने लगी है।

-

कविता माधरे- जिलाध्यक्ष - भाजपा।