हापुड़: PNB बैंक के अंदर बुजुर्ग किसान से 9500 रुपये की ठगी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सिंभावली के पंजाब नेशनल बैंक में एक बुजुर्ग किसान से 9,500 रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ...और पढ़ें
-1790415806766_m.webp)
बुजुर्ग किसान के साथ ठगी। जागरण
HighLights
बुजुर्ग किसान से बैंक के भीतर ठगी हुई।
अज्ञात व्यक्ति ने 9,500 रुपये निकाले, फरार हुआ।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। बैंक से रुपये निकालने आए बुजुर्ग किसान के साथ हुई ठगी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरें और पीड़ित की जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
उधर. बैंक में पुलिस ड्यूटी होने के बावजूद इस तरह की घटना होना कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अक्क्खापुर गांव के उदयवीर सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को वह सिंभावली क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर कैश काउंटर के पास खड़े थे। इसी दौरान पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बुजुर्ग बताते हुए रुपये गिनने में मदद करने की बात कही।
आरोप है कि इसी दौरान व्यक्ति ने नोटों की गड्डी में से 500 रुपये के 19 नोट निकाल लिए और बाकी रकम उदयवीर को वापस कर दी। रुपये हाथ में लेते ही किसान को गड्डी कुछ पतली लगी। दोबारा रुपये गिनने पर उसमें 95 सौ रुपये कम निकले।
उन्होंने तत्काल बैंक कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक आरोपित मौके से फरार हो चुका था।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि पीड़ित किसान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम लगी हुई है ,जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा।
