विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खड़ी कार के टायर में फंसा 7 फीट लंबा अजगर, ढाई घंटे तक अटकी रही लोगों की सांसें; VIDEO वायरल

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:33 PM (IST)

हापुड़ के रेलवे रोड पर एक खड़ी कार के टायर में सात फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

HighLights

  1. हापुड़ में खड़ी कार के टायर में 7 फीट लंबा अजगर मिला।

  2. वन विभाग ने ढाई घंटे में अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला।

  3. अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया, लोगों ने ली राहत।

संवाद सहयोगी, हापुड़। हापुड़ के रेलवे रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी कार के टायर में सात फीट लंबा अजगर होने की जानकारी हुई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार चालक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार को रेलवे स्टेशन स्थित खाली स्थान पर ले जाया गया और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सिंभावली के रहने वाला एक युवक मंगलवार दोपहर किसी काम से कार से सवार होकर रेलवे रोड पर आया था। कार को एक होटल के बाहर खड़ा करके चला गया।

पहले कार को खाली जगह ले गए फिर...

कुछ देर बाद जैसे ही युवक आया तो, अजगर दिखाई देने पर उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद रेलवे रोड चौकी प्रभारी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।

भीड़ अधिक होने के कारण कार को रेलवे स्टेशन स्थित खाली स्थान पर लेकर गए और वन विभाग की रेस्क्यू टीम के भारत और नितेश कुमार ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू टीम के भारत ने बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है। अगर कोई भी जंगली जानवर या फिर सांप निकलता है तो, वन विभाग को सूचना दे, जिससे तत्काल मौके पर पहुंचकर पकड़कर उचित स्थान पर छोड़ सकें।