विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर हापुड़ में पकड़ा 600 Kg मिलावटी पनीर, टीम ने बुलडोजर से मिट्टी में दबाया

By Thakur D P AryaEdited By: Kapil Kumar
Published: Thu, 29 Oct 2026 08:15 AM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हापुड़ में एनएच-9 पर 600 किलोग्राम पनीर जब्त किया, जिसे मुरादाबाद से दिल्ली ले ...और पढ़ें

हापुड़ में 600 किलो पनीर पकड़ा। जागरण

हापुड़ में 600 किलो पनीर पकड़ा। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ में एनएच-9 पर 600 किलो पनीर जब्त।

  2. पनीर में खट्टापन, दुर्गंध और अस्वच्छ भंडारण पाया गया।

  3. 597 किलो पनीर जेसीबी से गड्ढे में दबाकर नष्ट।

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में एनएच-9 पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार रात चोटीवाला ढाबे के पास कार्रवाई करते हुए 600 किलोग्राम पनीर पकड़ा। पनीर को मुरादाबाद से दिल्ली बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। करवाचौथ पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

वहीं, निरीक्षण के दौरान पनीर में खट्टापन और दुर्गंध मिलने के साथ ही उसे अस्वच्छ परिस्थितियों में अखाद्य बर्फ के बीच रखा पाया गया। मिलावट और गुणवत्ता पर संदेह होने पर टीम ने पनीर के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।

जेसीबी से मिट्टी में दबाया

टीम ने शेष 597 किलोग्राम पनीर को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार मिट्टी में दबा दिया गया। नष्ट किए गए पनीर की कीमत 1,81,488 रुपये बताई गई है।

टीम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने 28 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे वाहन संख्या यूपी-21 जीटी-2451 (महिंद्रा वीरा) को रोककर निरीक्षण किया।

वहीं, निरीक्षण के दौरान वाहन में एक प्लास्टिक ड्रम, एक बड़े फ्रीजर और दो बड़ी पेटियों में पनीर रखा हुआ था। जांच के दौरान पनीर के भंडारण की स्थिति अस्वच्छ मिली।

कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेंद्र सिंह और आरपी गंगवार मौजूद रहे। पनीर के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसकी गुणवत्ता और मिलावट संबंधी स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़, मोदीनगर और नूंह के गांवों में हैं मिलावट के कुख्यात ठिकाने, NCR में बेच रहे यूरिया-डिटर्जेंट से बना खोया पनीर