दीवाली पर बड़ा तोहफा: उज्ज्वला योजना के 58 हजार लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलिंडर
हापुड़ में दीपावली से पहले उज्ज्वला योजना के 58 हजार लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलिंडर मिलेंगे। आपूर्ति विभाग ने इसकी ...और पढ़ें
-1791628484220_m.webp)
दीपावली से पहले 58 हजार परिवारों को मिलेंगे मुफ्त गैस सिलिंडर। AI जनरेटेड
HighLights
दीपावली से पहले मुफ्त गैस सिलिंडर मिलेंगे।
हापुड़ में 58 हजार उज्ज्वला लाभार्थी।
सब्सिडी सीधे खातों में भेजी जाएगी।
जागरण संवाददाता, हापुड़। दीपावली से पहले उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलिंडर देने की योजना है। शासन की ओर से लाभार्थियों को होली और दीपावली पर साल में दो बार फ्री में सिलिंडर दिए जाते हैं।
जिले में उज्जवला योजना के 58 हजार लाभार्थी हैं। इनको होली पर सिलिंडर का वितरण कर दिया गया था। अब दीपावली पर इसके लिए आपूर्ति विभाग ने तैयारी आरंभ कर दी हैं। जिले को अक्टूबर में ही गैस सिलेंडर की अतिरिक्त खेप प्रदान कर दी जाएगी।
गैस सिलिंडर निशुल्क दिए
शासन से गरीब लोगों को निशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हे दिए गए थे। इनका चयन उज्जवला योजना में किया गया था। जिले में उज्जवला योजना के 58 हजार पात्र हैं। इनको हर साल दो गैस सिलिंडर निशुल्क दिए जाते हैं। एक सिलिंडर दीपावली पर और दूसरा होली पर फ्री में प्रदान किया जाता है।
विभाग ने अतिरिक्त सिलिंडर मंगवाए
त्यौहारी सीजन में उज्जवला योजना के पात्रों के परिवारों में गैस से रसोई का कार्य हो सके, इसके लिए सिलेंडर रीफिल की सुविधा से शासन से प्रदान की गई है। अब दीपावली आने वाली है। उससे पहले उज्जवला योजना के सभी पात्रों को सिलिंडर की निशुल्क रीफिल दे दी जाएगी। इसके लिए आपूर्ति विभाग ने अतिरिक्त सिलिंडर मंगवा लिए हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी डा. सीमा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी व जिला पंचायतराज अधिकारी की मौजूदगी में उज्जवला योजना के पात्रों के खातों में सब्सिडी भेजी जाएगी। इससे सभी पात्र अपना सिलेंडर प्राप्त कर लेंगे।
