हड़ताली कर्मचारियों ने दी बुद्धि शुद्धि यज्ञ में आहुति
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार भी आठवें दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने चार सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन विधायक को सौंपा। इसके बाद उन्होंने सरकार और अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए जिला अस्पताल में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
जागरण संवाददाता, हापुड़
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को भी आठवें दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने चार सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन विधायक विजय पाल आढ़ती को सौंपा। इसके बाद उन्होंने सरकार और अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए जिला अस्पताल में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।
संविदा स्वास्थ्य कर्मी सुबह जिला अस्पताल में एकत्र हुए। इसके बाद विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। विधायक ने चार फरवरी को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सभी मांगों को लेकर चर्चा करने और जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में पूर्व विधायक गजराज ¨सह ने संविदा कर्मियों को अपना समर्थन देते हुए अपनी पहली आहुति दी। यज्ञ समापन के बाद कर्मियों ने पूर्व विधायक को भी ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संविदा कर्मियों को आश्वासन दिया कि वह प्रमुख सचिव से मिलेंगे और जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग समान कार्य समान वेतन है। जिसे दिलाने के लिए सरकार ने चुनाव से पहले आश्वासन दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसका आदेश भी दिया है। आदेश के बाद तीन राज्य में यह सुविधा लागू हो चुकी है। इसलिए उनकी सरकार से समान कार्य समान वेतन एवं विशिष्ट सेवा नीति को लागू करना, आउट सोर्सिग/ठेका प्रथा पर रोक लगाना, संविदा कर्मियों का स्थायी समायोजन एवं नवीन पद सृजन का लाभ दिया जाना है। उपाध्यक्ष सुशील चौधरी ने बताया कि संविदा कर्मचारी पिछले दस से पंद्रह सालों से अपने न्यूनतम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। जिस मानदेय से इस महंगाई के दौर में परिवार को चलाना मुश्किल हो चुका है। जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालों में डा. नेक ¨सह, प्रीति ¨सह, सुहेल, पुष्पेंद्र, ¨रझा, स्वाति, अफजाल अहमद, डीपी शर्मा, दीपक शर्मा, सुशील कुमार, सलोनी ¨जदल, मनोज कुमार, शालिनी कुमार, डा. प्रीति, दीपमाला आदि मौजूद रहे।