धान खरीद के लिए धौलाना में खुला सरकारी क्रय केंद्र
ेजागरण संवाददाता हापुड़ जनपद में चार साल से सरकारी क्रय केंद्रों पर बंद पड़ी धान की ख
ेजागरण संवाददाता, हापुड़ :
जनपद में चार साल से सरकारी क्रय केंद्रों पर बंद पड़ी धान की खरीद मौजूदा वर्ष में रफ्तार पकड़ रही है। शासन से मिले 50 मीट्रिक टन धान खरीद के सापेक्ष जनपद में 14.86 मीट्रिक टन 29.68 प्रतिशत खरीद हो चुकी है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने हापुड़ मंडी में खोले गए दो क्रय केंद्रों में से एक क्रय केंद्र को धौलाना तहसील मुख्यालय पर स्थानांतरित कर दिया है।
जनपद में पिछले कई वर्षों से सरकार द्वारा क्रय केंद्र खोलकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। लेकिन, पिछले चार साल से जनपद में धान खरीद का खाता भी नहीं खुल पा रहा था। अफसर इसका मुख्य कारण जनपद में मोटे धान की पैदावार न होना और बाजार में मूल्य अधिक होना बता रहे थे। वह इसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर जनपद में धान खरीद के लिए क्रय केंद्र न खोले जाने की सिफारिश भी करते आ रहे थे। लेकिन, शासन ने क्रय केंद्रों को खोलना बंद नहीं किया। इस बार भी शासन ने विपणन विभाग को 50 मीट्रिक टन धान कॉमन और ग्रेड-ए खरीदने का लक्ष्य दिया। शासन के आदेश पर विपणन विभाग ने हापुड़ मंडी में खाद्य विभाग के दो और भारतीय खाद निगम का एक केंद्र खोला गया था। एक केंद्र गढ़ मंडी में और दो हापुड़ मंडी में खोल गए थे। चार साल बाद क्रय केंद्रों पर धान खरीद का खाता खुला। अब तक चार किसानों से 14.865 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। जो लक्ष्य का 29.68 प्रतिशत है। धौलाना तहसील क्षेत्र के किसानों को भी क्रय केंद्र का लाभ मिले, इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने हापुड़ मंडी के एक क्रय केंद्र को धौलाना तहसील मुख्यालय पर स्थानांनतरित कर दिया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि किसानों से संपर्क करके उनका पंजीकरण कराया जा रहा है। ताकि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान को बेच सकें।