अजब: 107 बच्चों पर महज एक शिक्षक
15एचपीआर-47 शिक्षकों की कमी का रोना रोने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। आलम यह है कि गांव बागड़पुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 107 बच्चों पर एक शिक्षक है। वह भी इस विद्यालय में संबद्ध है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उनके घर के निकट विद्यालय में संबद्ध कर दिया है और सहायक अध्यापिका मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। विद्यालय की दुर्ददशा को सही करने के लिए कार्यवाहक ग्राम प्रधान संजय ¨सह चौहान ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
संवाद सहयोगी, ब्रजघाट:
शिक्षकों की कमी का रोना रोने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। आलम यह है कि गांव बागड़पुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 107 बच्चों पर एक शिक्षक है। वह भी इस विद्यालय में संबद्ध है। विद्यालय
के प्रधानाध्यापक को उनके घर के निकट विद्यालय में संबद्ध कर दिया है और सहायक अध्यापिका मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। विद्यालय की दुर्दशा को सही करने के लिए कार्यवाहक ग्राम प्रधान संजय ¨सह चौहान ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
संजय ¨सह ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र भेजकर बताया कि गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। जिसमें 107 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय में राम किशोर वर्मा प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापिका कार्यरत हैं। आरोप है कि प्रधानाध्यापक राम किशोर वर्मा को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनके घर के निकट हापुड़ के एक विद्यालय में संबद्ध कर दिया है। जबकि सहायक अध्यापिका
मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। उनके स्थान पर शिक्षक राजकुमार को इस विद्यालय से संबद्ध कर दिया है। यानि 107 बच्चों पर महज एक शिक्षक ही है। जबकि विद्यालय के 107 बच्चों के लिए एक प्रधानाध्यापक और दो सहायक अध्यापक होने जरूरी हैं। बावजूद इसके अफसर स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
संजय ¨सह का कहना है कि प्रधानाध्यापक राम किशोर वर्मा मिड-डे मिल का रजिस्टर भी अपने साथ ले गए हैं। जबकि वह अन्य विद्यालय से संबद्ध हैं। यह अनियमितता की श्रेणी में आता है। संजय ¨सह ने विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल का कहना है कि विद्यालय में बच्चों की अपेक्षा शिक्षकों की संख्या काफी कम है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान निकल आएगा।