16 कोरोना पॉजिटिव हुए स्वस्थ, 12 मरीज निकले संक्रमित
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को 12 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से छह मरीजों की पुष्टि सरकारी लैब और छह मरीजों की पुष्टि एंटीजन किट द्वारा हुई है। वहीं 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इन मरीजों को स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया गया है। जनपद में अभी तक 114
जागरण संवाददाता, हापुड़
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को 12 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से छह मरीजों की पुष्टि सरकारी लैब और छह मरीजों की पुष्टि एंटीजन किट द्वारा हुई है, वहीं 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इन मरीजों को स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया गया है। जनपद में अभी तक 1148 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 980 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 12 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से तीन मरीज लाइफ लाइन अस्पताल, एक मरीज सुभाषनगर, एक मरीज केसी टिबर प्रोडक्ट, एक मरीज मोती कॉलोनी, एक मरीज मोतीगंज, एक मरीज इंद्रगढ़ी, दो मरीज गालंद, एक मरीज न्यू शिवपुरी, एक मरीज धौलाना के गांव बझैला निवासी हैं। इन सभी मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
वहीं 16 और मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने सभी को स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक इन मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाकर रखेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 12 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 16 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 1148 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 980 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 150 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। 18 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।