Move to Jagran APP

जनपद बस्ती के भी ध्यानार्थ : जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

21एचपीआर-2526 जागरण संवाददाता हापुड़ गढ़ रोड स्थित जिलाधिकारी अदिति सिंह के आवास पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 07:52 PM (IST)
जनपद बस्ती के भी ध्यानार्थ : जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
जनपद बस्ती के भी ध्यानार्थ : जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

21एचपीआर-25,26 जागरण संवाददाता, हापुड़ :

prime article banner

गढ़ रोड स्थित जिलाधिकारी अदिति सिंह के आवास पर सेवानिवृत्त आइएएस पिता धनंजय प्रताप सिंह की आत्मशांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हवन व कीर्तन का भी आयोजन किया गया। शोकसभा में पहुंचे नेताओं और अधिकारियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जिलाधिकारी अदिति सिंह को सांत्वना भी दी। जिलाधिकारी अदिति सिंह के पिता सेवानिवृत्त आइएएस धनंजय प्रताप सिंह (75 वर्ष) मूलरूप से जनपद बस्ती के गांव मरवटिया के रहने वाले थे, वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। नौ अगस्त को उनका देहांत हो गया था। ब्रजघाट में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पुत्री अदिति सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी थी। उनकी याद में शुक्रवार को अदिति सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधि विधान के अनुसार सबसे पहले हवन का आयोजन हुआ। उसके बाद मेरठ रोड स्थित भोरा साहब गुरुद्वारे के प्रबंधक ज्ञानी निर्मल सिंह व उनके सहयोगियों के द्वारा पाठ व कीर्तन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अदिति सिंह व उनके परिवार के लोगों ने भी पाठ व कीर्तन को सुना। इस बीच स्वर्गीय धनंजय प्रताप सिंह की तस्वीर पर लोग पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि देते रहे। कीर्तन के बाद ज्ञानी निर्मल सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अयोध्या के तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर के स्वामी अनंताचार्य महाराज, मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, मुख्य विकास अधिकारी उदय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद कुंवर दानिश अली, जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल, हापुड़ नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, गढ़ विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक, जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत सिंह, आईटी संयोजक मंजीत सिंह, महामंत्री मनमोहन सिंह, प्रवीन सेठी, कांग्रेस पूर्व विधायक गजराज सिंह, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष अयाजुद्दीन, हापुड़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कंसल, विशेष पॉक्सो अधिवक्ता हरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.