उड़न खटोले में विदा हुई किसान की बेटी
संवाद सहयोगी, पिलखुवा: कोतवाली अंतर्गत गालंद गांव से शनिवार को दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई। दुल्हन व दुल्हे के साथ कुछ रिश्तेदारों को लेकर हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इसके लिए प्रशासन से पूर्व में अनुमति ले ली गई थी। इस विदाई को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
संस, पिलखुवा: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गालंद गांव से शनिवार को एक दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई। दुल्हन और दूल्हे के साथ कुछ रिश्तेदारों को लेकर हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ले ली गई थी। इस विदाई को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
गांव निवासी राकेश तोमर किसान हैं। उनकी बेटी मनीषा का रिश्ता गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी मनीष पुत्र नरेंद्र के साथ तय हुआ। शुक्रवार की रात बरात गालंद गांव पहुंची। शनिवार की सुबह दुल्हन की विदाई उड़न खटोले में हुई, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। गौरतलब है कि गांव में यह दूसरा मामला है जब दुल्हन उड़न खटोले में विदा हुई। शांति व्यवस्था और उड़न खटोले की सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने पुलिस बल के साथ दुल्हन के विदा होने तक गांव में डेरा डाले रखा था।