आज से चार दिनों तक कई घंटे गुल रहेगी बिजली
जागरण संवाददाता हापुड़ आज (शनिवार) से आगामी चार दिनों तक हजारों भवनों की आपूर्ति कइ
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
आज (शनिवार) से आगामी चार दिनों तक हजारों भवनों की आपूर्ति कई घंटों के लिए गुल रहेगी। 220 केवी बिजली घर पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि 220 केवी बिजली घर पर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते सात नवंबर से (आज) दस नवंबर तक आपूर्ति घंटों के लिए बाधित रहेगी। इस कारण दिल्ली रोड, टाउन हाल, आनंद विहार, प्रीत विहार बिजली घर और अन्य बिजली घरों से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण व्यवसायिक भवन स्वामियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अचानक बिजली घर की मरम्मत की आवश्यकता है। इस कारण यह निर्णय लिया गया है, जिससे कि दिवाली पर 24 घंटे आपूर्ति दी जा सके।
बता दें कि आनंद विहार में 220 केवी बिजली घर स्थित है, जिससे करीब आधे शहर को आपूर्ति दी जाती है। करीब आधा दर्जन 33 केवी उपकेंद्र इसी बिजली घर से संचालित होते हैं। ऐसे में त्योहार के समय पर आपूर्ति बाधित होने से व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। शहर के मुख्य बाजारों की आपूर्ति इस कारण प्रभावित होगी।
----
घंटों गुल रही आपूर्ति -
बाबूगढ़ बिजली घर क्षेत्र में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को शुक्रवार को बदला गया। इस कारण सुबह छह बजे से दोपहर करीब एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को गांव बाबूगढ़, ततारपुर, मलकपुर, छावनी कैंट, छपकौली, बछलौता सहित अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही।