मुख्यमंत्री के सभा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
सिभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में आयोजित सीएम की जनसभा के दौरान नेशनल हाइवे पर करीब दो घंटे से अधिक लोगों को जाम के झाम से जुझना पड़ा। हाइवे पर सिभावली गांव से लेकर कुचेसर चौपले पर तक जाम में फंसना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मश्कत का सामना करना पड़ा।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : सिभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में एक आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग दो घंटे से अधिक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहन सिभावली गांव से कुचेसर चौपले पर तक जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ा परिश्रम करना पड़ा। रविवार को सिखेड़ा गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करने आए। सुबह से ही भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता अपने वाहनों से सभा स्थल पर पहुंचने लगे। सभा स्थल के निकट ही राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर खेतों में पार्किंग बनाई गई थी। इसके बावजूद वाहन स्वामियों ने सभा खत्म होने के बाद पहले निकलने के लिए अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। इस पर यातायात पुलिस कर्मियों की वाहन स्वामियों से नोकझोंक भी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वाहन खड़े होने से सड़क संकरी हो गई, जिस कारण दिल्ली और मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होने के बाद जनसभा में शामिल लोग एक साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमड़ पड़े। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों को कड़ा परिश्रम करना पड़ा। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद यातायात सुचारू हो पाया।