मंडप में पहुंचने से पहले दुल्हन ने बताया शादीशुदा हूं मैं
शादी के मंडप में पहुंचने से पहले दुल्हन द्वारा परिजन को बोले गए कुछ शब्द सुनकर सब चौंक गए। दुल्हन ने बताया कि पहले से शादीशुदा है और उसने अपने प्रेमी से करीब दो साल पहले विवाह कर लिया था। इसके बाद आननफानन में लड़के वालों को पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद लड़के पक्ष ने मंडप की बु¨कग को रद्द कराया और खुशी का माहौल अचानक से गम में बदल गया। ह
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
शादी के मंडप में पहुंचने से पहले दुल्हन द्वारा परिजन को बोले गए कुछ शब्द सुनकर सब चौंक गए। दुल्हन ने बताया कि पहले से वह शादीशुदा है और उसने अपने प्रेमी से करीब दो साल पहले विवाह कर लिया था। इसके बाद आननफानन में लड़के वालों को पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद लड़के पक्ष ने मंडप की बु¨कग को रद्द कराया और खुशी का माहौल अचानक से गम में बदल गया।
थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मंडप में विवाह समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम को लेकर लाखों रुपये खर्च कर व्यवस्थाएं की गई थीं। लेकिन जब दुल्हन ने अपने परिजन को कुछ शब्द बोले तो सभी परेशान हो गए। दुल्हन ने बताया कि उसने करीब दो साल पहले अपने प्रेमी से विवाह कर लिया था। ऐसे में वह अब दूसरी शादी नहीं कर सकती है।
जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग रोने लगे और वर पक्ष को जानकारी दी। दुल्हन और वर पक्ष दोनों ही दूसरे नगरों के रहने वाले थे। लेकिन, रिश्तेदारों के कारण उनकी शादी नगर के मेरठ रोड स्थित एक विवाह मंडप में रखी गई थी।