छोटी दिवाली पर दीपों से जगमगा उठे घर
बुधवार को अमावस्या की रात काली नहीं होगी, आसमान पर चंद्रमा अपनी रोशनी भले ही न बिखेरे, लेकिन दिवाली पर दीपों की माला और बिजली की रोशनीकी छटा से वातावरण जगमग रहेगा। बुधवार को छोटी दिवाली पर भी लोगों ने दीपों से अपने घरों को सजाया। अधिकांश लोगों ने घर को सजाने के लिए स्वदेशी झालरों और अन्य सामानों का उपयोग किया। ग्राहकों की भीड़
जागरण संवाददाता, हापुड़
बुधवार को अमावस्या की रात काली नहीं होगी, आसमान पर चंद्रमा अपनी रोशनी भले ही न बिखेरे, लेकिन दिवाली पर दीपों की माला और बिजली की रोशनी की छटा से वातावरण जगमग रहेगा। बुधवार को छोटी दिवाली पर भी लोगों ने दीपों से अपने घरों को सजाया। अधिकांश लोगों ने घर को सजाने के लिए स्वदेशी झालरों और अन्य सामानों का उपयोग किया। ग्राहकों की भीड़ से बाजार भी गुलजार दिखाई दिए। मंगलवार को छोटी दिवाली का पर्व घरों में धूमधाम से मनाया गया। हर घर में रंग बिरंगी छटा नजर आई। लोगों ने घरों व मंदिरों में उत्साह से दीप प्रज्ज्वलित किए। घर के आंगन में महिलाओं व युवतियों ने रंग बिरंगी रंगोलियां बनाकर मां लक्ष्मी और गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रंगी बिरंगी रोशनी से घर जगमगा रहे थे। बाजार में दिवाली के लिए खील,बताशे, मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी की गई। कपड़े, फूल,मिठाई, सजावट के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, फर्नीचर, ऑटोमोबाइल की दुकानों पर देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रही। घरों को सजाने के लिए महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। ब्रह्म पुराण के अनुसार कार्तिक अमावस्या को मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ घर-घर जाकर विचरण करती है। दिवाली पर शुभ समय में पूजा का विशेष महत्व है।
वाट्सएप पर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता
दिवाली को लेकर बच्चों में काफी उत्साह था, नए कपड़े पहनकर वह एक दूसरे को दिवाली की बधाई दे रहे थे। आस-पड़ोस में और परिचितों के यहां मिष्ठान का वितरण किया गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी गई। इसके अलावा कुछ लोगों ने फोन कॉल कर भी अपने रिश्तेदारों और मित्रों को दिवाली की बधाई दी।