Move to Jagran APP

गठबंधन से नहीं पड़ेगा फर्क : ब्रजपाल

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रजपाल तेवतिया ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले गठबंधन से चुनाव में भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता सब जानती है। पिछली सरकारों में अपराध और अपराधियों को बढ़ावा दिया गया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी लीडर नहीं है। कांग्रेस जरबन उन्हें लीडर बना रही है। पूर्व प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल के रूप काम करते थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 06:16 PM (IST)
गठबंधन से नहीं पड़ेगा फर्क : ब्रजपाल
गठबंधन से नहीं पड़ेगा फर्क : ब्रजपाल

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रजपाल तेवतिया ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले गठबंधन से चुनाव में भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता सब जानती है कि पिछली सरकारों में अपराध और अपराधियों को बढ़ावा दिया गया है। कांग्रेस पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी नेता नहीं हैं। कांग्रेस जबरन उन्हें नेता बना रही है। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन ¨सह कोई भी निर्णय स्वयं नहीं ले सकते थे।

बुधवार को गांधी बाजार में व्यापारी नेता कुशलेश गर्ग सहित अन्य व्यापारियों के प्रतिष्ठिान पर पहुंचकर भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया ने गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि वह 1980 से भाजपा में हैं। भाजपा में प्रजातंत्र व्यवस्था है। वह इस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। टिकट नहीं मिलने की सूरत में भी वह अन्य प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ाकर भाजपा को जिताने के लिए काम करेंगे। सपा-बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि दलित और यादव एक जगह वोट नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि गठबंधन की सरकारें 17 माह से अधिक समय तक नहीं टिक पाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व स्तर पर पहचान दी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी नेता नहीं हैं, कांग्रेस जबरन उन्हें नेता बनाने का प्रयास कर रही है। नेता पार्टी नहीं बल्कि जनता बनाती है। पूर्व प्रधान हसनपुर इंद्रपाल, व्यापारी नेता प्रवीन मित्तल, अशोक दादा, अनिल, जयभगवान गर्ग, सभासद प्रदीप तेवतिया, ओमवीर, हरित मित्तल, अनिल गोयल, मुकुल बंसल, सुभाष, महीपाल कोरी, मुकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.