किसानों के भूखंड एक माह में विकसित करने की मांग
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की गांव श्यामनगर में बैठक हुई। जिसमें एचपीडीए के अधिकारियों से एक महीने के अंदर किसानों को आवंटित होने वाले भूखंडों को विकसित करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि अगर समय से मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, हापुड़
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की गांव श्यामनगर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से एक महीने में किसानों को आवंटित होने वाले भूखंडों को विकसित करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांग निर्धारित समय सीमा में पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू (भानू) के नगर अध्यक्ष राजवीर ¨सह भाटी ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व किसानों को छह प्रतिशत भूखंड विकसित कर देने का प्रस्ताव किया गया था। लंबे इंतजार के बाद लकी ड्रा निकाल कर किसानों को 31 अक्टूबर तक विकास शुल्क जमा करने का समय दिया गया। किसानों ने कर्ज लेकर विकास शुल्क जमा कर दिया, लेकिन अभी तक भी किसानों को दिए जाने वाले भूखंड विकसित नहीं किए गए हैं। प्राधिकरण की इस लापरवाही के प्रति किसानों में रोष है। किसान पप्पी चौधरी ने कहा कि प्राधिकरण ने किसानों से अलग-अलग विकास शुल्क वसूलने का प्रयास किया है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि एक महीने में भूखंडों को विकसित नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन करने को विवश होगी। महेश चंद त्यागी ने कहा कि चिन्हित भूमि को एक माह में विकसित किया जाए।
इस मौके पर महेश चंद त्यागी, ओमप्रकाश त्यागी, जयवीर, ¨प्रस, राकेश, रामचंद्र, राजेंद्र , मनोज, टेकचंद, रूपचंद, ब्रह्मपाल, सतपाल, रामपाल,प्यारेलाल, माहू, गंगाशरण, राजवीर, राम ¨सह आदि मौजूद रहे।